चलती ट्रेन में चोर को लटकाया… 15 किलोमीटर तक ऐसे ही तड़पता रहा चोर और जान बचाने की भीख मांगता रहा… इस चोर को मोबइल चोरी करने की ऐसी सजा दी गई जिसे ये जिंदगीभर याद रखेगा। आए दिन ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। ये चोर इतने शातिर होते हैं कि ज्यादातर किसी के हत्थे नहीं चढ़ पाते। लेकिन इस चोर की किस्मत ने इसका साथ नहीं दिया । जिस शख्स का मोबाइल चोरी करने आया था उसी ने हाथ पकड़ लिया और ऐसी सजा दी जिसे देखकर रूह कांप जाए। ये मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है यहां चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुराने की कोशिश में इस चोर की जान पर बन आई। जैसे ही इस चोर ने स्टेशन छोड़ रही ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया।
Author: Maharashtra Manthan
Post Views: 86










